Tuesday, January 13, 2015

श्री हेमंत कुमार रेलवे बोर्ड के नये यांत्रिक सदस्य और भारत सरकार के पदेन सचिव नियुक्त किये गये हैं।

श्री हेमंत कुमार रेलवे बोर्ड के नये यांत्रिक सदस्य और भारत सरकार के पदेन सचिव नियुक्त किये गये हैं। इस नियुक्ति से पहले वह पश्चिमी रेलवे में महाप्रबंधक के रूप में 20 नवंबर, 2013 से कार्यरत थे। उनके गतिशील नेतृत्व में पश्चिमी रेलवे ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं।
श्री कुमार विशेष श्रेणी रेलवे एप्रेंटिस (एससीआरए) के 1973 बैच के वरिष्ठ रेल अधिकारी हैं और उन्हें यांत्रिक इंजीनियरिंग में स्वर्ण पदक मिला था। वह एक योग्य विद्युत इंजीनियर भी हैं। उन्हें डीजल लोकोमोटिव में काम करने का व्यापक अनुभव है। बिहार के जमालपुर स्थित आईआरआईएमईई से पढ़ाई करने वाले श्री कुमार वहां एक प्राध्यापक के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं

No comments:

Post a Comment